फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar: दरोगा ने लगाया भाजपा जिलाध्यक्ष पर वसूली का आरोप, एसपी ने किया निलंबित, बिठाई जांच

Wed, 21 Dec 2022 06:40 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

भाजपा जिलाध्यक्ष पर वसूली का आरोप लगाने वाले दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। मामले में जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी पर पैसा लेने का आरोप लगाने से जुड़ा अकबरपुर कस्बा चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एसपी ने प्रारंभिक जांच कराई तो आरोप अनर्गल पाया गया। इस पर चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ ही पूरे प्रकरण की जांच एएसपी को सौंप दी गई।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर बुधवार दोपहर बाद अकबरपुर कोतवाली के कस्बा चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह का एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें वे यह कहते सुने जा रहे कि भाजपा जिलाध्यक्ष पैसा लेते हैं। एक मीडिया कर्मी से यह कहते सुने जा रहे कि इसे चलाना हो तो चलाओ। सामने से पूछा गया कि पैसा पुलिस कर्मियों से लेते हैं या पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से। इस सवाल पर दरोगा ने कहा कि मैं कह रहा हूं तो यही चलाओ। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही भाजपा नेताओं ने एसपी से मिलकर जांच कराने व कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें - नगर निकाय चुनाव: ओबीसी आरक्षण से जुड़ी याचिका पर आज भी नहीं आया फैसला, गुरुवार को भी होगी सुनवाई
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी, मरीजों की संख्या बढ़ने पर होगी जीनोम सीक्वेंसिंग
विज्ञापन


जिला मंत्री विनय पांडेय व अन्य नेताओं ने कहा कि दरोगा ने छवि खराब करने के लिए साजिश के तहत यह बयान दिया है। उनसे कहा जाए कि वे इसे प्रमाणित करें। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने प्रारंभिक जांच कराई तो आरोप मनगढ़ंत निकले। इस पर अनुशासनहीनता में तत्काल प्रभाव से कस्बा चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही दरोगा के आरोपों समेत पूरे प्रकरण की जांच एएसपी संजय राय को सौंप दी।

बताते चलें कि दरोगा पर इससे पहले भी अनुशासनहीनता व लापरवाही में कार्रवाई हो चुकी हैं। बीते दिनों ही उसे भीटी व टांडा कोतवाली से लाइन हाजिर किया जा चुका है। प्रतिकूल प्रविष्टि भी उसे मिल चुकी है। उधर जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि मेरी छवि सभी को पता है। कार्यकर्ताओं से लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों तक को मेरी कार्य प्रणाली की जानकारी है। इस तरह के मनगढ़ंत आरोप किसी पर भी नहीं लगाए जाने चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें