फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सीएपीएफ परीक्षा में श्याम यादव को मिली देश में द्वितीय रैंक

विज्ञापन
श्याम यादव 
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। यूपीएससी की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा 2024 के घोषित परिणाम में जिले के श्याम यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

श्याम यादव श्रीकृष्णा चिल्ड्रेन सेंट्रल एकेडमी रामनगर के छात्र रह चुके हैं। जहां उन्होंने वर्ष 2010 से 2017 तक शिक्षा ग्रहण की। घोषित परिणाम में श्याम यादव की इस उपलब्धि से जिले भर के युवाओं में भी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं को लेकर नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। श्याम यादव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और परिजनों के मार्गदर्शन व सहयोग को दिया है।
विद्यालय के प्रबंधक आरआर यादव, प्रधानाचार्य आरएस गुप्ता, शैक्षिक समन्वयक दीनदयाल दूबे, उप प्रधानाचार्य फिरोज अख्तर, मुख्य सलाहकार प्रभांशु कृष्ण, शिक्षक जितेंद्र तिवारी, हरिप्रकाश मिश्रा व दिवाकर द्विवेदी सहित समस्त स्टाफ ने इस उपलब्धि पर श्याम यादव को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता परिश्रम, अनुशासन और निरंतरता का प्रतिफल है, जो सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरक है। विद्यालय प्रबंधन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे आने वाले समय में देश सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें