फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: व्यापारी को झांसा देकर ऐंठे डेढ़ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर क्षेत्र के सराफा व्यापारी को महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर प्रेमजाल में फंसाया और उसे धमकाकर डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। दो लाख रुपये और मांगने पर व्यापारी ने देने से मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के केदारनगर निवासी व्यापारी प्रमोद कुमार ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह सराफा कारोबारी हैं। रामसिंगार पाल निवासी डाडी केदारनगर के मकान में लक्ष्मी तिवारी निवासी ग्राम लहनपुर कोतवाली अकबरपुर किराये पर रहती है। महिला अपने पति का नाम दिलीप दूबे बताती है। सितंबर 2024 में महिला प्रमोद कुमार की दुकान पर सोने चांदी के आभूषण खरीदने आई थी। यहां उसने प्रमोद का नंबर ले लिया था और बार बार फोन कर आभूषणों के दाम पूछती रहती थी।
अक्तूबर 2025 में रामलीला के कार्यक्रम के दौरान महिला उसे चाय पिलाने की बात कहकर अपने घर ले गई और अश्लील बातें करना शुरू कर दी थीं। इसी बीच दिलीप व दो अन्य व्यक्ति कमरे में आ गए। इसके बाद महिला व उसके साथी फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने लगे। प्रमोद जैसे तैसे भागकर घर आए। अगले दिन महिला ने दुकान पहुंच कर तीन लाख रुपये नकद व ज्वेलरी की मांग की। मुकदमे से बचने के लिए व्यापारी ने डेढ़ लाख रुपये नकद और ज्वेलरी दीं और जनवरी 2025 में लिखित समझौता कर लिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ समय बाद महिला दोबारा दुकान पहुंचकर दो लाख रुपये की मांग करने लगी। उस समय उसे 10 हजार रुपये दिए गए। लेकिन इसके बाद भी लगातार फोन कर धमकी दी जा रही है। प्रमोद के मुताबिक महिला कई लोगों को शिकार बना चुकी है। चार जून को थाने पर शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर 12 जून को एसपी से शिकायत की। थाना प्रभारी रितेश पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें