फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: साहित्य विषय में श्याम, स्वयं व रानी ने मारी बाजी

Sun, 28 Sep 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शनी का अवलोकन करते डीआईओएस व अन्य ​​शिक्षक।
विज्ञापन
सीतापुर। जनपदीय विज्ञान व टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। साहित्य विषय में श्याम कृष्ण पांडेय राजकीय हाईस्कूल सरौरा प्रथम, स्वयं प्रभा राजकीय हाईस्कूल पचदेवरा द्धितीय व रीना जीजीआईसी सीतापुर तृतीय रहीं।
विज्ञापन

सामाजिक विषय की टीएलएम प्रदर्शनी में सुमन कुमारी जीजीआईसी इमलिया सुल्तानपुर प्रथम, रूबी राठौर राजकीय इंटर कॉलेज इमलिया सुल्तानपुर द्धितीय व मनोज कुमार राजकीय हाईस्कूल रजवापुर तृतीय रहे। गणित विषय में दीपक कुमार राजकीय हाईस्कूल भिठौरा प्रथम, नीलिमा तिवारी जीजीआईसी कमलापुर द्वितीय व असलम राजकीय हाईस्कूल सरौरा तृतीय रहे। विज्ञान में कौशल किशोर राजकीय हाईस्कूल टप्पा खजुरिया प्रथम, लक्ष्मी जीजीआईसी मिश्रिख द्धितीय व जोहरा जीजीआईसी खैराबाद तृतीय रही। जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर वर्ग में अभिषेक कुमार कृषक इंटर कॉलेज महोली प्रथम, अनुपम गांधी इंटर कॉलेज द्धितीय व अंशिका एचकेपी सीतापुर तृतीय रही। सीनियर वर्ग में कार्तिकेय मिश्रा डीपीएस प्रथम, आफिया इकबाल अंसारी एचकेपी सीतापुर द्धितीय व कपिल गौतम डीएलएम खैराबाद तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में 59 व जूनियर वर्ग में 25 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। डीआईओएस ने कहा विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार तरीके से प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें