अंबेडकरनगर। सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणाम बुधवार शाम घोषित कर दिया गया। इसमें जिले के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत का परिणाम दिखाया। अचानक परीक्षा परिणाम आने से छात्र चौंक गए। रिजल्ट को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह नजर आया।
डॉ. एके पब्लिक स्कूल की छात्रा शुभी शर्मा ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। स्वप्निल यादव और मंगलराज ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अविनाश आनंद ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए। फैजा खान और प्रीति श्रीवास्तव ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि कालिंदी ने 92.5 प्रतिशत अंक हासिल कर अच्छा प्रदर्शन किया।
रेडियंट सेंट्रल चिल्ड्रेन अकादमी जलालपुर की छात्रा मामोनी यादव ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रमुख स्थान बनाया। वहीं प्रखर गुप्ता ने 97.6, आस्था यादव ने 97.2 और अनुष्का मौर्य, सात्विक श्रीवास्तव व अनाम उमर ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सेंट जेवियर्स स्कूल अहरिया अकबरपुर के सार्थक जायसवाल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, शिवा तिवारी ने 97 और अभिषेक सोनी व कृष्णा सिंह ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किए। कॉस्मोपॉलिटन स्कूल आसोपुर टांडा की श्रेया मिश्रा और सिमन फातिमा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
गरिमा वर्मा ने 95.4 और नेमा नूर ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। तक्षशिला अकादमी के मानस त्रिपाठी ने 97.20 और अपूर्वा शुक्ला ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। डीएवी एकेडमी टांडा की श्रेया वर्मा ने 97.2, श्रेया जायसवाल ने 97 और शुभ खन्ना ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। ग्लोबल विजडम स्कूल के ओजस अग्रहरि ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। डिवाइन पब्लिक स्कूल के शिवम निषाद ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। विवेकानंद शिशु कुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनटीपीसी टांडा की साक्षी यादव ने 95.8 और प्राची मिश्रा ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
हीरा पब्लिक स्कूल हंसवर की सारह खान ने 94.6 और नबा सिद्दीकी ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। अकबरपुर के मुरादाबाद मोहल्ला निवासी समाजसेवी बरकत अली के पुत्र मोहम्मद समर ने 89.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहरामपुर रामनगर की श्रेया यादव ने 97.7 और निखिल साहू ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए। सेंट जेवियर्स स्कूल जलालपुर की अंशिका जायसवाल ने 94 प्रतिशत, प्रशांत वर्मा 92 व माही पाठक ने 90.8 और एसएन पब्लिक स्कूल नेवादा जैतपुर के आयुष सिंह ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
साकेत एकेडमी सूरापुर की शुभी वर्मा ने 92, बुशरा ने 92.4, श्रेया और आदर्श विश्वकर्मा ने 90-90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आरकेएन पब्लिक स्कूल के अभिनव पटेल ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। कमला चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल जहांगीरगंज के मोहम्मद अजहर ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। न्यू लाइट एकेडमी सिकंदरपुर के प्रियांशु अग्रहरि और शिवाली सिंह ने 94.6-94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। केडी कॉन्वेंट स्कूल के शशांक शेखर सिंह ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। डॉ. अमृतलाल इशरत मेमोरियल सनबीम स्कूल एनटीपीसी विद्युतनगर के आयुष दुबे ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।