फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों का दबदबा : हाईस्कूल में श्रिया, इंटर में अमूल्या ने किया टॉप

विज्ञापन
शहर के एके प​ब्लिक स्कूल में सेल्फी लेते टॉपर्स। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में इस बार भी जिले में छात्राओं ने अपना परचम लहराया। हाईस्कूल में चित्त बहाल बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर राजेसुल्तानपुर की छात्रा श्रिया पांडेय ने 97.16 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया है और प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। श्रिया के अलावा चार अन्य बच्चों ने प्रदेश की टॉपटेन सूची में स्थान बनाने में कामयाबी हासिल की है। इंटरमीडिएट में एके पब्लिक स्मारक इंटर कॉलेज तमसा मार्ग अकबरपुर की छात्रा अमूल्या वर्मा ने 94.20 अंक पाकर टॉप किया है। इंटरमीडिएट में जिले का कोई भी विद्यार्थी प्रदेश की टॉपटेन सूची में स्थान बनाने में कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में कुल 36,905 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 35,238 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल 32,071 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह हाईस्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 91.01 प्रतिशत दर्ज किया गया। इंटरमीडिएट परीक्षा में 35,099 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 34,539 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से कुल 28,410 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार इंटर का कुल परिणाम 82.25 प्रतिशत रहा।
हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद शास्त्रीनगर के प्रेम प्रजापति 582 अंकों के साथ प्रदेश में पांचवें व जिले में दूसरे स्थान पर रहे। चित्त बहाल की श्रुति पांडेय, जय बजरंग इंटर कॉलेज रामनगर की खुशी व डॉ. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज के रेचल वर्मा 579 अंकों के साथ प्रदेश में आठवें व जिले में तीसरे पायदान पर रहे। इंटरमीडिएट में पंडित रामअवध स्मारक इंटर कॉलेज रामनगर के विकास कुमार ने 93.8 प्रतिशत (469 अंक) के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लॉरपुर की वंदना वर्मा 92.8 प्रतिशत (464 अंकों) के साथ तीसरे व जय बजरंग इंटर कॉलेज रामनगर की रोली यादव 92.4 प्रतिशत (462 अंकों) के साथ चौथे स्थान पर रहीं। इसी कॉलेज की भूमि पटेल व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आनंद कुमार मौर्या ने 92 प्रतिशत (460 अंकों) के साथ संयुक्त रूप से जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। परिणाम आने के साथ ही हर तरफ जश्न का माहौल दिखा। परिजनों व स्कूल प्रशासन ने मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें