फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोत्थानी एकादशी : खत्म होने को श्रीहरि के जागने का इंतजार, सज गए बाजार

विज्ञापन
फोटो-09, अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर प्रबोधनी एकादशी के पूर्व सजीं शकरकंद व सिंघाड़े की दुकान। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। देवोत्थानी एकादशी पर्व की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों तक जगह-जगह सजी गन्ना, सिंघाड़ा व शकरकंद की खरीदारी का दौर तेज हो गया है। सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला शुरू हो जाता है जो देर शाम तक जारी रहता है। बाजारों में बढ़ी रौनक से दुकानदारों के चेहरे चमक उठे। उधर, इस मौके पर होने वाले सप्तकोसी परिक्रमा को देखते हुए श्रवणक्षेत्र धाम में साफ सफाई व सजावट का दौर तेज हो गया है।
विज्ञापन

25 नवंबर को मनाई जाने वाली देवोत्थानी एकादशी को लेकर जिले में हर तरफ उल्लास का माहौल है। पर्व से संबंधित सामग्री की खरीदारी लोगों ने शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के छोटे-बड़े बाजारों में जगह-जगह सजी गन्ना, सिंघाड़ा व शकरकंद की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है जो देर शाम तक जारी रहता है। पर्व से संबंधित सामग्रियों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में खरीदारों के पहुंचने से दुकानदारों के चेहरे चमक उठे हैं।
गन्ना विक्रेता शंभूनाथ ने कहा कि महंगाई या फिर कोरोना संकट का खरीदारी पर प्रभाव नहीं है। बीते साल से अधिक गन्ने की बिक्री हो रही है। शकरकंद विक्रेता सोनू सोनकर ने कहा कि शकरकंद व सिंघाड़े की बिक्री जमकर हो रही है। पर्व के दिन इसमें और भी वृद्धि होने की संभावना है। इसके अलावा पर्व के दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं द्वारा भी बाजारों में पहुंचकर व्रत संबंधी सामग्री की भी बढ़-चढ़कर खरीदारी की जा रही है। उधर, पर्व के मौके पर होने वाली सप्तकोसी परिक्रमा को लेकर भी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। बताते चलें कि पवित्र श्रवणधाम से सप्तकोसी परिक्रमा प्रारंभ होकर वहीं समाप्त भी होती है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए साफ-सफाई, प्रकाश व पेयजल की उचित व्यवस्था की जा रही है। पर्व के मौके पर श्रवणक्षेत्र स्थित सरोवर में श्रद्धालु स्नान भी करते हैं। ऐसे में सरोवर की भी सफाई की जा रही है। उधर, पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने भी जरूरी तैयारियां तेज कर दी हैं। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि पर्व को सकुशल निपटाने के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। यदि किसी ने पर्व में गड़बड़ी का प्रयास किया तो सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें