फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, झांकियां सजीं

Wed, 24 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर गांधी आश्रम में सजी भगवान श्रीकृष्ण की झांकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जिले में उल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को जन्माष्टमी के मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जहां भव्य झांकियां सजा ली गई हैं, वहीं देर रात भगवान श्रीकृष्ण जन्म के मंचन की भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकी व शोभायात्रा निकलेगी।
विज्ञापन


साथ ही रात में भगवान श्रीकृष्ण के पैदा होने का मंचन भी कई स्थानों पर होगा। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र पर परंपरागत ढंग से इस बार भी भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजी है। गांधी आश्रम, पीडब्लूडी कार्यालय व अकबरपुर रोडवेज परिसर, शहजादपुर लोहामंडी तथा फैजाबाद रोड पर भी भव्य झांकियां सजी हैं।

आयोजक मनोज गुप्त ने बताया कि मध्य रात के बाद भगवान श्रीकृष्ण जन्म का मंचन होगा और विशेष आरती एवं पूजा के बाद प्रसाद का वितरण होगा। नई सड़क पर 29 अगस्त को श्रीश्याम वार्षिकोत्सव एवं जन्माष्टमी पर्व समारोह का आयोजन होगा।  बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार मुख्य बाजार के अलावा किछौछा में भी झाकियां सजी हैं।
विज्ञापन


जलालपुर व आलापुर प्रतिनिधियों के अनुसार भी क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां हो चुकी हैं। उधर, जन्माष्टमी पर्व का मुख्य आकर्षण टांडा नगर में देखने को लोगों को मिलेगा। जन्माष्टमी के मद्देनजर टांडा व जुड़वा कस्बा में अलग-अलग दिन दधिकांधव उत्सव का आयोजन होगा। 27 अगस्त को टांडा खास व 28 अगस्त को नगर के मोहल्ला मुबारकपुर में आयोजन होगा।

इसके अलावा 25 अगस्त को भी कई स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजेंगी। अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पूरे जिले में विविध आयोजन होंगे। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिन स्थानों पर झांकी व शोभायात्रा निकलनी हैं, वहां की सूची तैयार कर ली गई है। 

एएसपी ने बताया कि कृष्ण जन्म की खुशी में होने वाली फायरिंग को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस बावत सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया जा चुका है। आयोजन समिति से जुड़े लोगों को भी हर्ष फायरिंग के बावत आवश्यक हिदायत दे दी गई है। साफ कहा गया कि कोई हर्ष फायरिंग नहीं करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें