फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में श्रेया व शुभम ने मारी बाजी

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के आसोपुर गांव में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते किशोर व किशोरियां। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
टांडा। इंटरनेशनल मैराथन धावक अरविंद यादव ने शनिवार को अपने पिता स्व. मतई राम यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्राम आसोपुर बलुहावा पोखरा पर 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें महिला एवं पुरुष वर्ग के युवाओं ने हिस्सा लिया। आयोजक अरविंद ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसी खेल प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें आगे बढ़ाने में उनके योगदानों को याद किया।
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री महिला वर्ग की रेस में प्रथम स्थान श्रेया राज, द्वितीय स्थान पर ओजश्वी राज व तृतीय स्थान उपमांजली तथा पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर शुभम यादव, द्वितीय स्थान पर मुलायम यादव, तृतीय स्थान पर कुलदीप यादव रहे। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थानाध्यक्ष अलीगंज यशवंत यादव ने खिलाड़ियों को प्रथम पुरस्कार साइकिल, द्वितीय पुरस्कार सीलिंग फैन, तृतीय पुरस्कार घड़ी देकर सम्मानित किया।
युवाओं से खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करने का आह्वान किया। कहा कि युवाओं के लिए खेल में बेहतर कॅरियर है। ऐसे में युवाओं को इसमें अपनी प्रतिभा निखारने पर जोर देना चाहिए। इस मौके पर व्यायाम प्रशिक्षक राधेश्याम वर्मा, राकेश उर्फ जयहिंद, अजय यादव, वीरेंद्र यादव, इश्तियाक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें