फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश थमने के बाद श्रवणक्षेत्र मेले में लौटी रौनक

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के श्रवणक्षेत्र मेले में खरीददारी करतीं महिलाएं - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। बारिश के बाद शनिवार सुबह निकली कड़ी धूप के साथ श्रवणक्षेत्र धाम में चल रहे मेले की भी रौनक लौट आई। न सिर्फ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रवण कुमार का पूजन अर्चन किया, बल्कि घरेलू सामानों के साथ साथ कई अन्य जरूरी सामानों की खरीददारी भी की। वहीं बच्चों ने झूलों आदि का लुत्फ उठाया तो युवाओं ने मौत के कुएं का आनंद लिया।
विज्ञापन

श्रवणक्षेत्र धाम में चला रहा मेला शुक्रवार को बारिश की भेंट चढ़ गया था। मेला परिसर के कई स्थानों पर न सिर्फ जलभराव व कीचड़ हो गया था, वरन श्रद्धालु भी नाम मात्र की संख्या में पहुंचे। दुकानदारों को भी बारिश के चलते कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। कई दुकानदारों के पास बारिश से बचने के पर्याप्त संसाधन न होने के चलते उनके तमाम सामान भीग गए। हालांकि शनिवार को निकली कड़ी धूप के साथ एक बार फिर से मेला परिसर में रौनक छा गयी। सुबह से ही श्रद्धालु मेला परिसर पहुंचने लगे, जो शाम तक अनवरत जारी रहा।
मेले के तीसरे दिन एक तरफ जहां बच्चों ने झूलों आदि का लुत्फ उठाया तो युवाओं ने मौत के कुएं का आनन्द लिया। मेले में बिक रही खझला मिठाई की दुकान परभीड़ दिखी तो जलेबी, पेठा व गट्टे का मेलार्थियों ने खूब लुत्फ उठाया। ठंड के बावजूद शाम तक श्रद्धालुओं ने मेला परिसर पहुंचकर मेले का आनन्द उठाया। व्यवस्थापक ओमप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि शुक्रवार को हुई बारिश के चलते दुकानदार मायूस हो गए थे, लेकिन शनिवार को धूप निकलने के साथ एक बार फिर से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें