मिर्जापुर में तैनात संभागीय परिवहन अधिकारी चुन्नीलाल के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार को लेकर पूरे प्रदेश के परिवहन कर्मी आंदोलित हैं। वे अधिकारी से दुर्व्यवहार करने वाले एक जनप्रतिनिधि के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
उनका कहना है कि यदि ऐसा न हुआ, तो प्रदेश भर के परिवहन कर्मी चुप नहीं बैठेंगे। इसी घटना के विरोध में परिवहन कर्मी पिछले कई दिनों से काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जता रहे हैं। शनिवार को भी परिवहन कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कहा गया कि यदि उनकी मांग पूरी न हुई, तो 22 जून को सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेंगे।