बेवाना थाने में डीएम विवेक व एसपी पंकज ने थाना समाधान दिवस में भाग लिया और लोगों की समस्याएं सुनीं। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधीनस्थों को तत्परतापूर्वक निस्तारण के निर्देश दिए।
अकबरपुर थाने में थाना समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम सदर रमापति के नेतृत्व में आयोजित हुआ। पुलिस व राजस्व से जुड़े कुल 25 शिकायतें आयीं। एसडीएम ने मौके पर सात मामलों का निस्तारण हुआ। मौके पर थाना प्रभारी योगेश शाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
भीटी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील दिवस के मौके पर तहसील में नौ प्रार्थना पत्र आए, इसमें एक निस्तारित हुआ। तहसीलदार रामसहाय कश्यप के नेतृत्व में आयोजित तहसील दिवस में एसओ सोमेवश्वर सिंह भी मौजूद रहे। मौके पर एक भी प्रार्थना का निस्तारण नहीं हो सका।
महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार नायब तहसीलदार के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। एसओ राजदेव मिश्र भी मौजूद रहे। कुल आठ मामले आए, इनमें से एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। अहिरौली में थाना समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम भीटी एसपी सिंह की मौजूदगी में आयोजित हुआ।
राजस्व के दो व पुलिस के सात मामले आए। एसडीएम ने मौके पर राजस्व के दोनों मामलों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर दिया। इस मौके पर एसओ राजेश यादव सहित अन्य राजस्वकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार जहांगीरगंज में थाना समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम महेन्द्र के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान दो पुलिस व दो राजस्व से जुड़े कुल चार मामले आए। राजस्व के दोनों मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एसओ ज्ञानेन्द्र सिंह के अलावा अन्य राजस्व व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।