फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सीएचसी प्रभारी सहित पांच को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अपर सीएमओ ने स्वास्थ्य सुविधा का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर सद्दोपुर का औचक निरीक्षण किया। यहां सीएचओ तो मौजूद मिलीं, लेकिन इस माह में आठ दिन की ओपीडी नहीं की गई थी। उन्हें नोटिस देने के साथ ही इस हेल्थ वेलनेस सेंटर के निरीक्षण में लापरवाही पर टांडा सीएचसी प्रभारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सहित दो अन्य कर्मचारी को भी कारण बताओ नोटिस किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपर सीएमओ रामानंद सिद्धार्थ सद्दोपुर स्थित आरोग्य मंदिर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अदिति त्रिपाठी मिलीं। जांच में पाया गया कि दिसंबर में आठ दिन उन्होंने ओपीडी नहीं की। इसके अलावा मई के बाद कोई वेलनेस डे नहीं मनाया गया है। अस्पताल में स्टॉक बुक उपलब्ध नहीं थी। मरीज के विवरण रजिस्टर पर किसी का मोबाइल नंबर नहीं था। अपर सीएमओ ने कहा कि सीएचओ द्वारा कार्य में पूरी तरह लापरवाही की जा रही है। इसे लेकर तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
साथ ही केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर लापरवाही बरतने में सीएचसी प्रभारी टांडा डॉ. दिनेश कुमार वर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रंजीत कुमार, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक मो. इजराइल व ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक राजेश कुमार को भी नोटिस जारी किया गया। इसमें कहा गया कि लंबे समय से अस्पताल का न तो भ्रमण किया गया और न ही कार्याें की समीक्षा की गई। ऐसे में लापरवाही साफ नजर आ रही है। सभी से तीन दिन में जवाब मांगा गया। इसमें कहा गया कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें