फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लापरवाही पर 24 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। निर्धनतम परिवारों का चिह्नांकन करने में कर्मचारियों द्वारा बड़ी लापरवाही सामने आई है। 36 ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू नहीं किया गया। वहीं, सात ग्राम पंचायतों में तकनीकी कारणों से काम नहीं शुरू हो सका। इस पर सीडीओ ने बसखारी, कटेहरी, भीटी व टांडा ब्लॉक के 24 से अधिक संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी। साथ ही कटेहरी व बसखारी ब्लॉक के 12 अफसर व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने एक दिन पहले की समीक्षा की। इसमें विकासखंड बसखारी की प्रगति खराब होने पर अतिरिक्त कार्यक्रमाधिकारी मनरेगा प्रमोद कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत बृजेश कुमार सिंह, ब्लॉक मिशन मैनेजर इंद्रेश कुमार के साथ ही दो अन्य कर्मियों अंजू वर्मा व एहसान को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। बढि़यानी कला की बीसी सखी नीलम देवी, जमऊपुर के पंचायत सहायक कृष्ण कुमार तिवारी, पिपरी विशुनपुर की पंचायत सहायक रीता देवी, पृथ्वीपुर की बीसी सखी किरन सिंह व सुलेमपुर परसावां की बीसी सखी नंदिनी द्वारा काम शुरू नहीं पाया गया। इन सभी की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए गए।
कटेहरी के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अमरजीत, सहायक विकास अधिकारी दिनेश मिश्र, ब्लॉक मिशन मैनेजर रोहित, वैभव श्रीवास्तव, प्रीती सागर व कृष्णलाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। आशाजीतपुर अहिरान की पंचायत सहायक प्रतीक्षा तिवारी, चिउटीपारा की रोजगार सेवक अमिता मिश्रा, फत्तेपुर बेलाबाग की बीसी सखी सविता राजभर, खेमापुर की पंचायत सहायक वंदना सिंह, मौरापारा की बीसी सखी मिथिलेश धुरिया, नसीरपुर की पंचायत सहायक निधि सिंह, टीकमपारा की बीसी सखी रीमा वर्मा की सेवा भी समाप्त करने का निर्देश काम शुरू न करने के चलते दिया गया।
विज्ञापन

भीटी ब्लॉक के जैतूपुर तथा टांडा ब्लॉक के काजीपुर में काम शुरू न होने के चलते पंचायत सहायक, रोजगार सेवक व बीसी सखी की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए गए। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें