फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी शॉल व बनारसी साड़ी से सजी दुकानें

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बीएन इंटर कॉलेज में दीपावली मेले को लेकर सज गई दुकानें - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शासन के निर्देश पर जिले के तीनों नगर पालिका में दीपावली पर्व पर लगने वाले विशेष मेले का आज भव्य शुभारंभ होगा। मेले में ग्राहकों के लिए कई तरह की दुकानें सज चुकी हैं। खासकर ग्राहकों को ऐसे सामान मेले में उपलब्ध रहेंगे जो उन्हें जिले में आसानी से नहीं मिल पाते। मेले में ठंड के कपड़ों के अलावा पुस्तक व अन्य घरेलू सामानों की दुकानें सजी हैं। कश्मीरी शॉल व बनारसी साड़ी की दुकानें खासतौर पर लगाई गई हैं। इसके अलावा मेले में पहुंचने वाले बच्चों के मनोरंजन का भी पूरा प्रबंध किया गया है। कई तरह के झूले व अन्य मनोरंजन के संसाधन उपलब्ध हैं। नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शासन के निर्देश पर जिले के अकबरपुर, टांडा व जलालपुर नगर क्षेत्र में इस बार दीपावली मेले का आयोजन हो रहा है। अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज मैदान में मेले का आयोजन हो रहा है। मेले में कई प्रांतों की दुकानें पहुंच चुकी हैं। इसमें कानपुर की लेदर, लखनऊ की शिल्क, बनारसी साड़ी, कश्मीर की शॉल व अन्य गर्म कपड़े, बरेली व सहारनपुर से कई फर्नीचर की दुकानें, गोरखपुर व प्रयागराज से विभिन्न धार्मिक व विभिन्न प्रतियोगिताओं की पुस्तकों की दुकानें यहां सज चुकी हैं। मेले में सामानों को सस्ते दर पर उपलब्ध कराने के लिए कई तरह के ऑफर भी लगाए गए हैं। कश्मीर से ऊलेन के कपड़ों की दुकान लगाने पहुंचे इश्तियाक अहमद ने बताया कि उन्होंने ग्राहकों को 20 प्रतिशत छूट देने की व्यवस्था की है। इसके अलावा मेले में बच्चों के मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा गया है। कई तरह के झूले व अन्य मनोरंजन के संसाधनों से मेला सज चुका है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज गुप्त उर्फ गुड्डू ने बताया कि अकबरपुर नगर में आयोजित मेले का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह करेंगे।
मेला कैंपस को आकर्षक लुक देने के लिए रंग बिरंगी झालरों भी लगायी गई हैं। कुछ ऐसी ही व्यवस्था टांडा नगर के हकीम क्लब मैदान में भी देखने को मिल रही है। मेले में लाई, चूड़ा, मिट्टी के खिलौने, बर्तन, प्रतिमाएं, कपड़ा, जूता सहित दर्जनों दुकानें सज चुकी हैं। अधिशासी अधिकारी डॉ. आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि मेले का आयोजन हकीम क्लब मैदान में होगा, जबकि पटाखे की दुकानें टीएनपीजी कॉलेज परिसर में लगेंगी। यह मेला आठ दिनों तक चलेगा। जलालपुर नगर के नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज मैदान में भी गुरुवार को मेले का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें