फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शहजादपुर की सब्जी मंडी में दुकानदारों का फुटपाथ तक कब्जा

Wed, 28 May 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर के शहजादपुर ​स्थित सब्जी मंडी में फुटपाथ पर सजी दुकानें ।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के शहजादपुर में पुरानी सब्जी मंडी पर दुकानदारों का फुटपाथ तक कब्जा है। इसके कारण यहां दो पहिया वाहन तो दूर लोगों का पैदल चलना दूभर हो जाता है। जिम्मेदारों की अनदेखी से सुबह से रात तक लोगों को जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

अकबरपुर के गांधी चौक से आगे शहजादपुर सब्जी मंडी पड़ती है। जहां पर पहले से ही लोगों की दुकानें हैं, उसके बाद फुटपाथ और पर सब्जी की दुकानें लगी रहती हैं। इसके कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। पालिका प्रशासन भी इन दुकानदारों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं करता है। जिससे इनका मनोबल भी बढ़ा है। पालिका प्रशासन कभी-कभार ही कार्रवाई कर कोरम पूरा कर लेता है।
पूरी सड़क पर दुकानों के होने के कारण लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। यहां पर बाइक से आने वाले लोगों को काफी कठिनाई होती है। इसी रास्ते से शहर के सबसे प्रमुख बाजार शहजादपुर को जाने वाला मार्ग भी है। जहां पर बड़ी-बड़ी दुकानें हैं और हजारों खरीदार रोजाना बाजार आते हैं। इस बाजार में फुटकर के अलावा थोक सब्जी की भी बिक्री होती है। ऐसे में यहां पर वाहनों का आना-जाना लगा रहता है और इसके कारण जाम भी लगता है।
विज्ञापन



नगर पालिका की तरफ से समय-समय पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। इस दौरान फुटपाथ पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


- बीना सिंह, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें