भीटी। क्षेत्र में दुकान की सफाई करने के दौरान सांप के काटने से रिंकू गुप्ता (44) की मौत हो गई।
बसंतपुर निवासी सूरज गुप्ता ने बताया कि उनकी बसंतपुर चौराहे पर किराने की दुकान है। रविवार सुबह सात बजे उनके पिता रिंकू गुप्ता दुकान खोलने गए थे। दुकान की सफाई करते समय सामान बाहर करने के दौरान गत्ते के नीचे छिपे सांप ने उनके हाथ में काट लिया। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सीएचसी भीटी भिजवाया। वहां, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी रूबी गुप्ता का रो-रोकर बुरा हाल है। दो संतानों में बड़ा बेटा सूरज आईटीआई कर रहा है। बेटी स्वीटी गुप्ता हाईस्कूल में पढ़ती है। (संवाद)