फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार ग्राम पंचायतों में बनेंगे नए पंचायत भवन

विज्ञापन
विकास भवन।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न विकासखंडों की चार ग्राम पंचायतों में नए पंचायत भवनों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर तुलसीपुर, उफरौली, किछूटी और भगौतीपुर का चयन किया गया है। प्रत्येक भवन के निर्माण पर 17.46 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज विभाग ने संबंधित ग्राम पंचायतों को निर्धारित समय में काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। टांडा ब्लॉक की तुलसीपुर ग्राम पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा के प्रस्ताव पर भवन बनेगा। जलालपुर ब्लॉक की उफरौली ग्राम पंचायत में विधायक राकेश पांडेय के प्रस्ताव पर निर्माण कराया जाएगा। भीटी ब्लॉक की किछूटी ग्राम पंचायत में विधायक धर्मराज निषाद और अकबरपुर ब्लॉक की भगौतीपुर ग्राम पंचायत में एमएलसी हरिओम पांडेय के प्रस्ताव पर भवन निर्माण को मंजूरी मिली है।
चारों पंचायत भवनों के निर्माण पर कुल 69.84 लाख रुपये खर्च होंगे। भवन तैयार होने के बाद संबंधित ग्राम पंचायतों के पंचायत स्तर के कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी। डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय ने संबंधित प्रशासकों और ग्राम प्रधानों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सभी भवनों का निर्माण तीन माह के भीतर पूरा कराया जाना है। विभागीय अधिकारियों को प्रगति की निगरानी करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें