फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। चाय की दुकान पर जा रहे अधेड़ को राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सरैया बलरामपुर गांव के निकट अज्ञात वाहन ने रौद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी अशोक पाठक (44) की गांव के बाहर चाय की गुमटी है। प्रतिदिन की तरह बुधवार भोर में वह दुकान पर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह गिमटी के निकट मुख्य मार्ग पर पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। कुछ देर बाद गांव के लोग पहुंचे, तो उसे वहां बेहोशी की दशा में पड़ा पाया। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकत्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें