फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर ब्लॉक का 22 लाख रुपये किराया दबाए बैठे हैं 26 दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विकास खंड कार्यालय से संबद्ध 26 दुकानदारों पर लगभग 22 लाख रुपये का बकाया है। वर्ष 2013 से संबंधित दुकानदारों द्वारा अब तक किराया नहीं दिया जा सका है। और तो और जिम्मेदारों की लापरवाही का आलम यह कि वर्ष 1993 के बाद से दुकानों की नीलामी भी नहीं हो सकी है। बकाया किराया जमा करने के लिए कई बार संबंधित दुकानदारों को नोटिस भी जारी की गई, लेकिन उनके द्वारा किराया नहीं जमा किया गया। इसके बावजूद विभाग संबंधित दुकानदारों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर सका।
विज्ञापन

अब बकाया किराया वसूली किए जाने व नीलामी प्रक्रिया शुरू किए जाने को लेकर विभाग ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। गौरतलब है कि अकबरपुर विकास खंड की अकबरपुर नगर में कुल 26 दुकानें हैं। संबंधित दुकानें अलग अलग किराए पर उठी हुई हैं। दुकानों से किराया लेने को लेकर न तो विभागीय अधिकारी गंभीर हैं और न ही दुकानदार ही किराया देने को लेकर गंभीरता दिखा रहे हैं। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2013 से अब तक संबंधित दुकानदारों द्वारा किराया नहीं जमा किया जा सका है। विकास खंड कार्यालय के लिपिक रामचंद्र पाण्डेय ने बताया कि 2013 से अब तक संबंधित दुकानदारों पर 22 लाख रुपयेे का बकाया है।
किराया जमा करने के लिए कई बार संबंधित दुकानदारों को नोटिस दी गई, लेकिन उनके द्वारा अब तक किराया नहीं जमा किया जा सका है। लिपिक ने बताया कि वर्ष 1993 से दुकानों की नीलामी भी नहीं हो सकी है। इससे राजस्व को तगड़ी चपत लग रही है। बताया कि बकाएदारों पर कार्रवाई करने व नीलामी प्रक्रिया शुरू किए जाने के लिए गत दिवस ही जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को पत्र भेजा गया है। प्रभारी खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें