फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लग लगाते ही महिला को लगा करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरुआ थाना अंतर्गत मथानी गांव में बुधवार देर शाम बोर्ड में पंखे का प्लग लगाने के दौरान एक महिला करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी आरती (30) पत्नी सुभाष को गंभीरावस्था में भर्ती कराया गया। परिवारीजनों के अनुसार आरती बुधवार देर शाम पंखे का प्लग बोर्ड में लगा रही थी। तार कटा होने के चलते वह करंट की चपेट में आ गई।
चीख पुकार पर पहुंचे घरवालों ने उसे तार से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। स्थानीय इलाज के बाद भी जब तबियत में सुधार नहीं हुआ, तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें