फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार को पूर्ति निरीक्षक ने धमकाया, ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। पिपरी बिशुनपुर के कोटेदार को फोन पर पूर्ति निरीक्षक द्वारा धमकाने का आडियो वॉयरल हुआ है। इसमें कोटेदार को सबक सिखाने की धमकी दी जा रही है। ऑडियो वॉयरल होने के बाद जिलापूर्ति अधिकारी ने मामले की विस्तार से जांच की। बताया कि पूरे प्रकरण में आयुक्त को जांच रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वॉयरल हुआ, जिसमें एक पूर्ति निरीक्षक द्वारा कोटेदार को कई तरह की धमकी देते सुना गया। पूर्ति निरीक्षक कोटेदार को फोन न उठाने पर अपना अपमान बताते हुए कहा कि इसका खामियाजा तुम्हें भुगतना ही पड़ेगा।
तुम चाहे हमारी बात को रिकार्ड ही क्यों न करो, लेकिन यह समझ लेना कि हम न सिर्फ तुम्हारा कोटा निरस्त कराएंगे, बल्कि तुम्हें दौड़ा दौड़ाकर परेशान कर देंगे। धमकी देते हुए कहा कि जो तुम्हारे रिश्तेदार एक इंस्पेक्टर हैं, उन्हें भी यह बात बता देना। साथ ही वकील को भी।
विज्ञापन

कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। तुम शायद जानते नहीं कि पूर्ति निरीक्षक का कितना पावर होता है। बाद में ब्लाक के मोड़ पर मिलने की बात कहते हुए उसने फोन काट दिया। हालांकि पूरी बातचीत के दौरान कोटेदार कहता रहा कि वह खेत में धान बैठावा रहा था। मोबाइल घर पर था, इसलिए वह फोन नहीं उठा सका। उसके द्वारा सफाई देने के बाद भी पूर्ति निरीक्षक ने एक न सुनी और अपनी रौ में विभिन्न प्रकार से धमकाते रहे।
इस बीच गुरुवार को जब सोशल मीडिया पर यह ऑडियो वॉयरल हुआ, तो विभाग में हड़कंप मच गया। जिलापूर्ति अधिकारी राकेश कुमार को जानकारी हुई, तो वह बसखारी विकास खंड के पिपरी बिशुनपुर निवासी कोटेदार प्रदीप के घर गए और पूरे मामले की जानकारी हासिल की।
इसके बाद संबंधित पूर्ति निरीक्षक के साथ बैठक कर जानकारी हासिल की। जिला पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि कोटेदार व पूर्ति निरीक्षक के बीच हुए बातचीत के बाद प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट अपर आयुक्त को भेज दी गई है।
उधर पूर्ति निरीक्षक जेपी पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद वह जांच के लिए कोटेदार को फोन कर रहे थे। कोटेदार ने पांच बार फोन करने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं की। इसी के चलते मैंने नाराजगी प्रकट की थी। अन्य सभी प्रकार के आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें