अंबेडकरनगर। भीटी थाना अंतर्गत भीटी निवासी एक महिला हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसे जिला अस्पाल अयोध्या रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों के अनुसार गुरुवार सुबह गांव निवासी रेखा (35) पत्नी रामसूरत हैंडपंप से पानी निकालने गई हुई थी। बताया जाता है कि हैंडपंप से टुल्लूपंप जुड़ा हुआ था।
तार कटा होने के चलते उस समय उसमें करंट उतरा हुआ था। ऐसे में जैसे ही उसने हैंडपंप का हत्था पकड़ा, वह उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गई। चीख पुकार पर पहुंचे घरवालों ने उसे हत्थे से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।