फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोएब हत्याकांड के मुख्य आरोपी के घर नोटिस चस्पा

Sat, 11 Jul 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मालूम हो गत दिनों जिलाध्यक्ष शोएब अहमद अपने चार पहिया वाहन से बसखारी की तरफ आ रहे थे। रास्ते में दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। जलालपुर पुलिस इस मामले में दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पकड़े गए हत्यारोंपियों ने बयान दिया था कि सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के मसरुफ के कहने पर ही उन लोगों ने जिलाध्यक्ष की हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में मसरुफ के अलावा उसके पुत्र को भी आरोपी बनाया था। मुख्य आरोपी देश के बाहर भागने न पाए इसलिए उसके विरुद्घ रेडकार्नर नोटिस भी जारी हुई थी।

पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में न्यायालय में जलालपुर पुलिस ने कुर्की के लिए प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय ने कुर्की की अनुमति प्रदान कर दी है। ऐसे में पुलिस ने आरोपी के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर खुर्द स्थित आवास पर कुर्की पूर्व की नोटिस चस्पा कर दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी एनके पाण्डेय ने बताया कि सीजेएम कोर्ट से कुर्की पूर्व की नोटिस मिली थी। इसे आरोपी के आवास समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कराकर डुग्गी पिटवा दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें