फोटो 13, अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर बने रैन बसेरे का जायजा लेते एसडीएम मुईनुल इस्लाम।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। ठंड में रात गुजारने में राहगीरों व रिक्शा चालकों को किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए नगर पालिका परिषद ने अकबरपुर में दो रैन बसेरों की स्थापना कर दी है। सभी जरूरी व्यवस्थाओं का दावा किया गया है। सोमवार को एसडीएम सदर ने रैन बसेरों का निरीक्षण भी किया। साथ ही जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि कोरोना को देखते हुए सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही रैन बसेरे के आसपास पटरी दुकानें व ठेलों को हटाया जाए।
हर साल अकबरपुर नगर की रेलवे क्रॉसिंग व बीएन इंटर कॉलेज के सामने ओवरब्रिज के नीचे रैन बसेरे की स्थापना की जाती है। इस बार भी बीते कुछ दिनों से लगातार गिर रहे तापमान को देखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा दोनों स्थानों पर रैन बसेरे की स्थापना कर दी गई है। यहां रजाई-गद्दे समेत कई व्यवस्थाएं हैं। सोमवार को एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम ने रैन बसेरों का जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिए।