फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 किलो छेना व 15 किलो मशरूम कराया नष्ट, नमूने भी जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को चलाए गए अभियान में खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम ने दूध व छेने का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। वहीं, 20 किलो दूषित छेना व 15 किलो दूषित मशरूम नष्ट भी करा दिया। सोमवार को भी अभिहीत अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। पटेलनगर तिराहा से दुग्ध विक्रेता अरविंद व बरियावन में दुग्ध विक्रेता भरतनाथ की दुकान से दूध का नमूना लिया।
विज्ञापन

बसखारी-टांडा मार्ग स्थित संतोष व राजकुमार की मिठाई की दुकान से मिलावट के संदेह में छेने का नमूना लिया। साथ ही 20 किलो दूषित छेना नष्ट भी कराया। इसके बाद टीम ने कासिमपुर कर्बला स्थित विकास डेयरी का निरीक्षण किया। यहां मिला 15 किलो दूषित मशरूम नष्ट करा दिया। टीम में रत्नाकर पाण्डेय, भानुप्रताप सिंह, गुलाबचंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे। अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे सामान की खरीदारी करते समय उसकी एक्सपायरी डेट की जानकारी जरूर कर लें। साथ ही दुकानदारों को भी चेतावनी दी कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पाई गई तो कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें