फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगुनाहों का खून बहाना जेहाद नहीं

Sat, 19 Mar 2016 10:42 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मजलिस में बोलते मौलाना। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौलाना हसनैन ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि इसलाम तलवार के जोर पर फैलाया गया। उन्हें शायद इसलाम के इतिहास की ही जानकारी नहीं है। इसलाम के संस्थापक आखिरी रसूल हजरत मोहम्मद मुस्तफा यदि तलवार के जोर पर इसलाम को फैलाते तो उस वृद्धा से उसका हालचाल पूछने उसके घर न जाते जो प्रतिदिन उन पर कूड़ा फेंका करती थी।
विज्ञापन


कहा कि बीते कुछ वर्षों से जेहाद के नाम पर खूनखराबा किया जा रहा है। बेगुनाहों का खून बहाया जा रहा है। स्कूलों में घुसकर मासूम बच्चों को गोली मारी जा रही है। स्कूली बसों को बम से उड़ाया जा रहा है। किसने ऐसा करने की इजाजत दी है। इसलाम में कहीं भी ऐसा नहीं है।

जेहाद का मतलब होता है अंधेरे में रोशनी की और बेवफाओं के बीच वफा की अलख जगाना। यही असली जेहाद है। मौलाना ने युवाओं कहा कि वे आखिरी रसूल के बताए रास्ते पर चलकर समाज व देश के उत्थान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।  कार्यक्रम का संचालन आरिफ अनवर ने किया। इस दौरान रिजवान हुसैन, मुनव्वर हुसैन, कैफी, हाजी मेहदी रजा, शीबू रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें