फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कोरोना में लौटीं घर, समूह का हाथ थाम शुरू किया स्वरोजगार

Sun, 12 Jan 2025 07:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना के समय राष्ट्रीय राजधानी समेत तमाम शहरों से पलायन का दौर शुरू हुआ तो रीता देवी और उनके पति विनोद कुमार भी कामधाम छोड़कर अपने गांव लौटने को मजबूर हो गए। यहां आकर नए सिरे से शुरुआत की और समूह का हाथ थामकर कपड़े बनाने का कारखाना शुरू किया। इन्होंने सामान्य परिधान से हटकर ट्रैकसूट, लोअर, टीशर्ट बनाने की शुरुआत की, जो बाजार में आसानी से बिकने लगा। अब इनके साथ आठ और महिलाएं भी काम कर रही हैं, जिससे उनको भी मुनाफा हो रहा है।
विज्ञापन


विकासखंड जलालपुर के गांव गौसपुर ककरहिया निवासी रीता देवी वर्ष 2019 से पहले दिल्ली में रहकर अपने पति के साथ कपड़े के कारखाने में काम करती थीं। वहां उन्होंने आज की जरूरत के हिसाब से कपड़े तैयार करने का हुनर सीखा। गांव लौटीं तो सरस्वती स्वयं सहायता समूह का गठन किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत रिवॉल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश निधि लेकर घर के पड़ोस में कारखाना शुरू किया। जहां विशेष प्रकार के कपड़ों की सिलाई के लिए मशीनें लगाईं। रीता ने अपने पति के साथ लोअर, टीशर्ट, स्वेटर, ट्रैकसूट समेत अन्य प्रकार के परिधान बनाने की शुरुआत की। साथ ही गांव की अन्य महिलाओं को भी काम सिखाया। वर्तमान में इनके साथ आठ महिलाएं काम कर रही हैं। इन महिलाओं को इनके काम के हिसाब से भुगतान किया जाता है। रीता और उनका परिवार भी समृद्ध हो रहा है।
गोरखपुर से लाती हैं कच्चा माल
रीता देवी बताती हैं कि वह टू वे और फोर वे कपड़े गोरखपुर से लेकर आती हैं। पति विनोद इनकी अलग-अलग साइज में कटाई करते हैं, इसके बाद महिलाएं इन्हें मशीन और धागे से पिरोने का काम करती हैं। अभी इनके तैयार परिधान अंबेडकरनगर में ही खप जाते हैं। आने वाले समय में वह आसपास के जनपदों से भी ऑर्डर प्राप्त करने की तैयारी में हैं।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें