फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मझुई नदी में गोवंशों के कटे सिर मिले, हड़कंप

Mon, 24 Nov 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। मझुई नदी में सोमवार को गोवंशों के कटे सिर उतराते मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची महरुआ थाने की पुलिस ने जांच की और घटनास्थल सुल्तानपुर के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र बताया।
विज्ञापन

खबर पाकर जयसिंहपुर थाने से भी फोर्स पहुंच गई। मामला काफी देर तक सीमा विवाद में उलझा रहा। जयसिंहपुर पुलिस ने मामले के निस्तारण के लिए हल्का लेखपाल को बुलाया। लेखपाल ने स्थलीय निरीक्षण करने के बाद बताया कि घटनास्थल जयसिंहपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
इसके बाद जयसिंहपुर पुलिस ने गोवंशों को शवों को कब्जे में लिया। उल्लेखनीय है कि एक वर्ष पूर्व भी इसी जगह पर कई गोवंशों के कटे सिर बोरे में भरकर प्रवाहित कर दिए गए थे। क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मामला जयसिंहपुर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें