अंबेडकरनगर। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के मात्र 7 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2874 हो गई है। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बीते 3 दिनों से जिले में राहत है। न सिर्फ कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हुई है, बल्कि मृतकों की भी संख्या पर अंकुश लगा है।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने अपील की है कि जिस प्रकार से हम सब एहतियात बरतते आए हैं, इसी प्रकार से आगे भी एहतियात बरतें। जिससे कि जिले को शीघ्र ही कोरोना मुक्त घोषित किया जा सके। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करें। समय समय पर खुद को सैनिटाइज करते रहें। साथ ही कोरोना वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं, जिससे कि जिला पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो सके। (संवाद)