फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार के और सात मरीज सामने आए, भर्ती

Thu, 27 Oct 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
hospital - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले में तेज बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। गुरुवार को भी इसकी चपेट में आने से सात नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से जहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरानपुर निवासी जगन्नाथ (65) पुत्र मनीराम बुधवार दोपहर बाद तेज बुखार की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर गुरुवार सुबह उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर गांव निवासिनी गुलशन (16) पुत्री मोहम्मद सिद्दीक को परिवारीजनों ने तेज बुखार चढ़ने पर गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसहां गांव निवासिनी रहनुमा (16) पुत्री सुहेल दो दिन पहले तेज बुखार की चपेट में आ गई। उसे सीएचसी टांडा में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते गुरुवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


 उधर, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आशापट्टी गांव निवासी मोहम्मद बकरीद (65) पुत्र मुमताज को तेज बुखार की चपेट में आने के बाद परिवारीजनों ने गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर गांव निवासी बाबू (52) पुत्र नसीरुद्दीन को बुधवार दोपहर बाद तेज बुखार चढ़ गया। स्थानीय इलाज के बाद भी तबियत में सुधार न होने पर उसे गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी थाना क्षेत्र के बरियावन गांव निवासी सूरज (22) पुत्र राजदेव को तेज बुखार चढ़ने पर परिवारीजनों ने गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनके अलावा टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टांडा निवासिनी आफरीन जहां (21) पुत्री मोहम्मद हयात को तेज बुखार की चपेट में आने के बाद परिवारीजनों ने उसे गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें