फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्बाइंड मशीन ने खेत में किसान को रौंदा

Thu, 27 Oct 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : demo pic
विज्ञापन
धान की कटाई करवा रहे एक किसान की गुरुवार को कम्बाइंड मशीन से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। आननफानन में किसान को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक मशीन लेकर मौके से भाग निकला। इस बीच जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


उधर घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना क्षेत्र बेवाना के समसपुर गांव निवासी रामनयन (50) पुत्र रामप्रताप गुरुवार दोपहर भोलईराम की कम्बाइंड मशीन से धान कटवा रहा था। आसपास के खेतों का धान काटने के बाद चालक रामनयन के खेत में धान काटने के लिए पहुंचा। अभी आधे खेत का ही धान कटा था कि इसी बीच मशीन अनियंत्रित हो गई।

जब तक चालक मशीन को नियंत्रित करने का प्रयास करता, मशीन के साथ चल रहा रामनयन उसकी चपेट में आ गया। मशीन से कुचलने पर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। चालक मशीन लेकर मौके से भाग निकला। इर्दगिर्द के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण चीखते-चिल्लाते हुए मौके पर पहुंचे। इस बीच जानकारी होने पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


आननफानन में रामनयन को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर किसान की मौत की जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि धान के खेत में वह अधिक गति से मशीन चला रहा था।

उससे गति कम करने को भी कहा गया था लेकिन उसने सबकी हिदायत अनसुनी कर दी। इसी के चलते दुर्घटना हुई। उन्होंने चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने एवं मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। उधर, एसओ त्रिभुवन वर्मा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।

तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एसडीएम नरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। क्षेत्रीय लेखपाल को भेजकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है। मृतक के आश्रितों को आवश्यक सहायता शासन से प्रदान कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें