फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar News: ट्रेलर में लगी आग... सात नई कारें जलकर नष्ट, गुरुग्राम से दरभंगा गाड़ी लेकर जा रहा था

Sun, 25 Jan 2026 02:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में ट्रेलर में आग लगने से सात नई कारें जलकर नष्ट हो गईं। चालक मारुति सुजुकी कंपनी की गाड़ियां लेकर गुरुग्राम से दरभंगा जा रहा था। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
ट्रेलर में लगी आग... सात नई कारें जलकर नष्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में गोरखपुर एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इसमें लदी सात नई कारें जल गईं। घटना अंबरपुर टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर दूर आधी रात करीब 12.30 बजे की है।

विज्ञापन


बताया गया कि पहले ट्रेलर के एक टायर में आग लगी। कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी में फैल गई। ट्रेलर पर मारुति सुजुकी कंपनी की सात गाड़ियां लदी थीं। इनमें अर्टिगा और अन्य मॉडल की कारें शामिल थीं। कुछ गाड़ियों में सीएनजी लगी होने के कारण आग तेजी से भड़क उठी। देखते ही देखते पूरा ट्रेलर चपेट में आ गया। 

चालक गाड़ी खड़ी करके आग बुझाने की कोशिश करता, लेकिन आग विकराल हो चुकी थी। सूचना पर दमकल टीम पहुंची। जब तक टीम आग पर काबू पाती, तब तक ट्रेलर और उसमें लदी सभी गाड़ियां जल गई थीं। 
विज्ञापन


बताया गया कि ट्रेलर गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा जा रहा था। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें