फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में सात घायल, एक रेफर

Sun, 12 Mar 2017 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत मुबारकपुर मोहल्ला के निकट अनियंत्रित जीप सड़क के किनारे विद्युत खंभे से टकरा गई। इससे उसमें सवार तीन भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। सभी को सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं एक वृद्धा समेत कुल चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। नवनिर्वाचित भाजपा विधायक संजू देवी के आवास अलीगंज से देर रात कुछ कार्यकर्ता जीप से अपने अपने घर जा रहे थे। मुबारकपुर पुलिस चौकी के निकट जीप अनियंत्रित हो गई। जब तक चालक उसे संभालने का प्रयास करता, जीप सड़क के किनारे स्थित खंभे से टकरा गई।

इससे उसमें सवार विनोद अग्रहरि निवासी हनुमानगढ़ी हयातगंज, विनय पाठक निवासी रसूलपुर व विक्की सिंह निवासी हजलापुर घायल हो गए। सभी को आनन-फानन में सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए विनोद को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


 थाना क्षेत्र भीटी अंतर्गत जुआं निवासिनी चंद्रावती (70) पत्नी भवानी रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

वहीं, बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसखारी बाजार निवासी अंगद (13) पुत्र आशाराम शनिवार देर शाम साइकिल से बाजार जाते समय चौराहे के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरगंज निवासी सच्चिदानंद (10) पुत्र श्रीकांत रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इनके अलावा बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलापुर गांव निवासी सुजीत (35) पुत्र श्रीराम शनिवार देर शाम बाइक से बसखारी बाजार से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें