फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में मासूम सहित सात घायल

Thu, 11 Jun 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि लखनऊ निवासी हरीलाल (40) पुत्र भगौतीप्रसाद, सुशील (28) व अविनाश (22) आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन


अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग स्थित पवित्र शिवबाबा के निकट अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे स्थित एक पेड़ टकरा गया। इससे तीनों घायल हो गए। सभी को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

जलालपुर थाना क्षेत्र जफरपुर गांव निवासी रामनरेश (28 पुत्र सतीराम बुधवार देर शाम बाइक से कहीं जा रहा था। जलालपुर नगर के निकट पीछे से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


अलीगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार निवासी पिंटू (25) पुत्र महेंद्र बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर जा रहा था। अरियाबाजार के निकट एक अन्य बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।

अकबरपुर थाना क्षेत्र के घाघूपुर गांव निवासी संतोष (35) पुत्र रामलहन गुरुवार सुबह बाइक से कहीं जा रहा था। गांव से निकट मुख्य मार्ग  पर पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


झारखंड के कुदेरवां जिले के केसवा गांव निवासी मनोज का 5 वर्षीय पुत्र बसखारी मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठे के पास गुरुवार सुबह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें