फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ

Sat, 22 Nov 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरुआ के आमदपुर तिंदौली गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ शुक्रवार को धार्मिक उल्लास और भक्ति भावना के साथ हुआ। सुबह 10 बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंचने लगे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
विज्ञापन

आयोजक डॉ. वीरेंद्र चतुर्वेदी के तत्वाधान में पहले दिन आमदपुर स्थित कथा परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में कुल 21 महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पवित्र जल को कलश में स्थापित कर सहभागिता की। यात्रा गांव कली तथा आसपास के विभिन्न गांवों का भ्रमण करती हुई पुनः कथा स्थल पर पहुंचीं। जय श्री राधे तथा देवी-देवताओं के जयघोष से पूरा मार्ग और वातावरण गुंजायमान हो उठा। सबसे आगे भागवत जी को सिर पर धारण कर डॉ. वीरेंद्र चतुर्वेदी, विजयलक्ष्मी, महाराज परिवार के सदस्य, गद्दी सेवक एवं समाज के सम्मानित लोग चल रहे थे।
पीले वस्त्रों में सुसज्जित महिलाओं और कन्याओं की कलश यात्रा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। जगह-जगह भक्तों ने यात्रा का स्वागत किया। कथा स्थल पहुंचने के बाद पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण के मध्य सप्ताह भर चलने वाले इस आध्यात्मिक समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें