अंबेडकरनगर पुलिस लाइन में चोरी की बरामद मोबाइल के बारे में जानकारी देते एएसपी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। पुलिस की सर्विलांस टीम ने अलग अलग क्षेत्रों से गायब हुए 38 मोबाइल को बरामद करने की सफलता पाई है। इनकी कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जाती है। संबंधित मोबाइलधारकों को बरामदगी के संबंध में सूचनाएं भिजवा दी गई हैं। पिछले कुछ समय से जिले में एक बार फिर से मोबाइल रिकवरी सेल को सक्रिय किया गया है।
एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने सेल को सक्रिय करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि चोरी व गायब होने वाले मोबाइल को लेकर सक्रियता दिखाई जाए। इसके परिणाम भी लगातार सामने आ रहे हैं। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र की देखरेख में सर्विलांस से जुड़ी रिकवरी सेल टीम ने अलग अलग स्थानों पर बीते दिनों छापेमारी की। इसके बाद कुल 38 मोबाइल बरामद कर लेने की सफलता प्राप्त कर ली गई। इनकी कीमत एक लाख नब्बे हजार रुपये बताई जाती है। एएसपी अवनीश कुमार ने बताया कि संबंधित मोबाइलधारकों को सूचना दे दी गई है।