फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 90 दिन से गैरहाजिर 12 संविदा चालकों की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रोडवेज डिपो में लगातार 90 दिनों से अधिक समय तक बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने वाले 12 संविदा चालकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। बार-बार नोटिस और मौका दिए जाने के बावजूद चालक ड्यूटी पर नहीं लौटे जिसके बाद प्रशासन ने उनके अनुबंध निरस्त कर दिए। उधर, चालकों की कमी दूर करने के लिए आयोजित भर्ती शिविर भी बेअसर साबित हुआ। तीन अभ्यर्थियों में केवल एक ही चयनित हो सका।
विज्ञापन

डिपो प्रभारी लक्ष्मी देवी ने बताया कि अनुपस्थित चालकों को कई बार ड्यूटी जॉइन करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। लगातार गैरहाजिरी और कार्य के प्रति लापरवाही को देखते हुए उनकी संविदा समाप्त कर दी गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में डिपो में 146 संविदा और 18 नियमित चालक कार्यरत हैं, जबकि बसों का संचालन सुचारु रखने के लिए अभी भी 58 चालकों की आवश्यकता है।
हाल ही में 60 संविदा चालकों का चयन किया गया था लेकिन उनमें से केवल तीन ने ही कार्यभार ग्रहण किया। निजी क्षेत्र में अधिक वेतन और बेहतर अवसर मिलने के कारण कई चालक कुछ ही दिनों में नौकरी छोड़ रहे हैं जिससे डिपो में लगातार चालक संकट बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें