फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर ठप, रेलवे स्टेशन व डाकघर में दिनभर बंद रहा काम

विज्ञापन
फोटो-22, अंबेडकरनगर के अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर सरवर न होने से बंद पड़ा आरक्षण काउंटर - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन व अकबरपुर नगर स्थित प्रधान डाकघर में सोमवार को सर्वर फेल रहने से पूरे दिन कार्य पूरी तरह ठप रहा। नतीजा यह रहा कि रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण का कार्य पूरी तरह बाधित रहा, वहीं डाकघर में आधार कार्ड बनाने, लेनदेन समेत सभी प्रकार के कार्य पूरी तरह ठप रहे। इससे विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए डाकघर पहुंचे लोगों को जहां विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा, वहीं रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण कराने पहुंचे नागरिकों को भी मायूस होकर लौटना पड़ा। सबसे अधिक समस्या प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए भोर से ही लाइन में लगे युवक युवतियों को हुई। आधार कार्ड न बनने से नाराज लाइन में लगे लोगों का कहना था कि डाकघर प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए थी।
विज्ञापन

अक्सर जवाब देने वाला सर्वर सोमवार को एक बार फिर से अकबरपुर रेलवे स्टेशन व अकबरपुर नगर स्थित प्रधान डाकघर में फेल रहा। सर्वर फेल होने से प्रधान डाकघर में लेनदेन से लेकर रजिस्ट्री करने व आधार कार्ड बनाने तक का कार्य पूरी तरह ठप रहा। लेनदेन समेत विभिन्न कार्यों के लिए सुबह से ही लोगों के डाकघर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो अपराह्न तक चलता रहा। संबंधित पटल पर लोग लाइन लगाकर खड़े हुए, लेकिन काफी देर बाद उन्हें जानकारी दी गई कि सर्वर फेल होने के चलते कार्य नहीं हो सकेगा। इस पर विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटने को मजबूर होना पड़ा। सबसे अधिक समस्या आधार कार्ड बनवाने के लिए भोर से ही लाइन में लगे युवक युवतियों को उठानी पड़ी। दूरदराज क्षेत्र से भोर में ही डाकघर पहुंचकर आधार कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगे युवक युवतियों को जब बताया गया कि सर्वर फेल है, कार्य नहीं हो सकेगा, तो उनमें नाराजगी व्याप्त हो गई।
जहांगरगंज की रितिका, शुभम, रामनगर के महमूद, टांडा के जयशंकर व संदीप, कटेहरी की संगीता देवी, बेवाना की रेशमा व सोनी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एक तो आए दिन कम्प्यूटर में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते आधार कार्ड सुचारु रूप से नहीं बन पाता, उस पर से सर्वर भी फेल रहता है। कहा कि आधार कार्ड बनवाने के लिए बार बार डाकघर का चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस बीच पोस्टमास्टर बालगोविंद मौर्य ने बताया कि सर्वर फेल होने से कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन

उधर सर्वर फेल होने से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर भी टिकट आरक्षण का कार्य प्रभावित रहा। टिकट आरक्षण के लिए सुबह से ही आरक्षण खिड़की पर नागरिक लाइन में लग गए, लेकिन पूर्वाह्न बाद उन्हें जानकारी दी गई कि सर्वर ठप होने से आरक्षण का कार्य नहीं हो सकेगा। इससे लाइन में लगे नागरिकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। मुंबई के लिए टिकट कराने पहुंचे बेवाना के राजितराम व लुधियाना के लिए टिकट कराने पहुंचे कटेहरी के सुधीर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिकों के हित को देखते हुए रेलवे प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए। उधर स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि सर्वर फेल होने के चलते सोमवार को टिकट आरक्षण का कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें