फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने की बकाया भुगतान की मांगा

Sat, 07 Nov 2015 12:15 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष अजीत कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को अकबरपुर ब्लॉक पर रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर शोषण करने का आरोप लगाया। कहा कि वह केन्द्र सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा के संचालन में पूरी ईमानदारी से सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद उन लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। रोजगार सेवकों ने कहा कि वर्ष 2012-13 से अब तक उन लोगों को मानदेय का लाभ नहीं मिल सका है। इससे उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वक्ताओं ने कहा कि यदि अविलंब उनके मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो वह प्रबल आंदोलन छेड़ने को विवश होंगे।

बाद में बीडीओ राजकुमार त्रिपाठी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि उनके बकाया मानदेय का भुगतान अविलंब  किया जाए। इस मौके पर संदीप कुमार, राहुल, महेंद्र, रामजीत, शिवकुमार व नरसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें