फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

Sat, 07 Nov 2015 12:12 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान करते हुए कहा गया कि यदि नियमों का उल्लंघन करता कोई पाया गया, तो उसके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बताते चलें कि इन दिनों यातायात माह का दौर चल रहा है। यातायात पुलिस यातायात नियमों का पालन कराने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक कर रही है।

इसके लिए न सिर्फ लोगों के बीच पैंफलेट का वितरण किया जा रहा है, बल्कि गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी भी दी जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुराने तहसील तिराहे, दोस्तपुर चौराहे व बस स्टेशन क्षेत्र में अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी सुधांशु वर्मा ने बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों, ट्रिपल राइडिंग एवं बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वालों के विरुद्घ कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगों को सीट बेल्ट लगाने, प्रेशर ऑन रखने व दो पहिया वाहन चालकों को स्टंट न करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


बताया कि शुक्रवार को चले अभियान में 11 वाहनों से 2600 रुपये का समन शुल्क वसूला गया, जबकि चार वाहनों का चालान किया गया। शनिवार को विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता को लेकर प्रचार-प्रसार किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें