फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जेई की रोकथाम के लिए सीरो सर्विलांस शुरू

Fri, 21 Nov 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल के तहत सीरो सर्विलांस शुरू किया है। इसके अंतर्गत सूकर पालकों एवं उनके परिजनों की खून जांच कराई जा रही है। अब तक 75 सूकर पालकों व उनके घर के सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

हाल ही में हुई स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जेई की रोकथाम को लेकर विशेष निर्देश दिए थे। निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पशुपालन विभाग से जानकारी प्राप्त कर सीएचसी स्तर पर टीमों का गठन किया, जिनके माध्यम से सैंपल लिए गए। पशुपालन विभाग के अनुसार जिले में 96 सूकर पालक पंजीकृत हैं। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गौतम मिश्रा ने बताया कि बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सूकर पालकों और उनके परिजनों के कुल 75 खून के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। जांच केजीएमयू के बायोलॉजी विभाग में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें