फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अहमदाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 20 Nov 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के चंदापुर निवासी सोनू विश्वकर्मा (27) की अहमदाबाद स्थित कालूपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जेब में मिले आधार कार्ड से रेलवे पुलिस ने मृतक के भाई भुल्ली को घटना की सूचना दी। मृतक के पिता उदयचंद के मुताबिक सोनू 15 दिन पूर्व अपने भाई भुल्ली से मिलने अहमदाबाद गए थे। बुधवार की रात नौ बजे घर लौटने के लिए ट्रेन पकड़ने अमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन गए थे। जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे चले गए थे। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के चार साल का बेटा और दो साल की बेटी है। प्रभारी निरीक्षक अमित पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों ने नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें