फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक का हार्ट अटैक से निधन

विज्ञापन
मनीष वर्मा।फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर ब्लॉक के ईशापुर निवासी और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में वरिष्ठ वैज्ञानिक मनीष वर्मा का मंगलवार देर रात लखनऊ स्थित आवास पर हृदयाघात से निधन हो गया। अचानक हुई मौत की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मनीष वर्मा वर्तमान में डीआरडीओ के लखनऊ मुख्यालय में तैनात थे।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार मंगलवार रात करीब 11:45 बजे राजाजीपुरम स्थित आवास पर मनीष वर्मा को अचानक दिल का दौरा पड़ा। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही घर पर उनका निधन हो गया। बुधवार दोपहर लखनऊ के बैकुंठ धाम पर अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई चित्रेश वर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी।
मनीष वर्मा के पिता डॉ. जियाराम वर्मा कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। मनीष वर्मा के निधन की सूचना मिलते ही जिले के जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने शोक जताया। सांसद लालजी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष शिरोमणि वर्मा, पूर्व मंत्री साधू वर्मा, टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा, पूर्व सांसद एवं विधायक राकेश पांडेय, अकबरपुर ब्लॉक प्रमुख आनंद वर्मा, रिटायर्ड डीआईजी डीके चौधरी, गिरीश वर्मा, कांग्रेस प्रदेश का समिति के सदस्य डॉ. विजय शंकर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी समेत कई लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मनीष वर्मा को मेधावी और प्रतिभाशाली वैज्ञानिक बताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें