फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमराघाट पुल के पास खड्डा बना मुसीबत

विज्ञापन
फोटो 3, अंबेडकरनगर के सेमराघाट पुल पर इस तरह बना जानलेवा गड्ढा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र। कटेहरी विकास खंड के अंतर्गत बनी सेमराघाट पुल का पहुंच मार्ग जानलेवा हो गया है। बरसात के चलते पुल के दोनों तरफ इतने बड़े गढ्ढे बन गए हैं कि उसमें गिरकर कभी भी बाइक सवारों की जान जा सकती है। अनियंत्रित होने वाले चार पहिया वाहन चालक व यात्रियों को भी भारी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा सामान्य यात्रियों को भी प्रतिदिन आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मार्ग को दुरुस्त कराए जाने की मांग की, लेकिन लोक निर्माण विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इससे मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इससे करीब 10 हजार की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि कटेहरी बाजार से एक संपर्क मार्ग विसुही नदी पर सेमराघाट पर पुल बना है। इस मार्ग से करीब दो दर्जन गांवों के ग्रामीण आवागमन करते हैं। इस मार्ग से एक दर्जन से अधिक स्कूलों के लिए बच्चे भी सामान्य दिनों में आवागमन करते हैं। करीब आठ किलोमीटर लंबे इस मार्ग की बदहाली से नागरिकों को काफी मुश्किल हो रही है। इस मार्ग से सबना, तिवारीपुर, मदनगढ़ सहित आदि गांवों के ग्रामीण आवागमन करते हैं। सबसे ज्यादा मुश्किल पुल के दोनों तरफ बने पहुंच मार्ग पर है। यहां कई बड़े व गहरे गढ्ढे ही मुख्य मार्ग में ही बन गए हैं। इन गढ्ढों से हर समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीण शिवकुमार, जयप्रकाश व शिवदीपक आदि ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की बदहाली दूर कराए जाने की मांग की है। कहा कि पुल के निकट सड़क बुरी तरह बदहाल है। यहां अक्सर मार्ग हादसे भी होते रहते हैं। ग्रामीण रमेश यादव, विजय तिवारी, अमन तिवारी, रोहित सिंह व उत्सव मिश्र आदि का कहना है कि लोक निर्माण विभाग से शिकायत की गई, लेकिन संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। उधर, सहायक अधिशाषी अभियंता सिद्घार्थ सिंह का कहना है कि जल्द ही मार्ग की मरम्मत करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें