फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा मिली कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। ग्राम पंचायत देवहट में एक छात्रा के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को बसखारी सीएचसी के चिकित्सक डॉ. जियाउद्दीन के नेतृत्व में स्वास्थ्य, पुलिस व राजस्व निरीक्षक हुसैन अहमद की अगुवाई टीम उसके गांव पहुंची।
विज्ञापन

परिवारीजनों के साथ ही आसपास के ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और उन्हें होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई। संदिग्ध मिले 7 नागरिकों को टीम ने जिला अस्पताल भेज दिया। जांच के बाद उन्हें जिला मुख्यालय के क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया।
देवहट गांव निवासी छात्रा सुल्तानपुर के केएनआई इंस्टीट्यूट में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। छात्रा बीते 24 जून को अपने घर आई थी। गले में खराश की शिकायत पर 29 जून को छात्रा की सैंपल करवाई गई। 2 जुलाई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर स्वास्थ्य महकमा समेत अन्य विभाग भी सक्रिय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें