फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एथलेटिक्स के लिए चयन ट्रायल आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या जिले में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के लिए जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को शहर स्थित एकलव्य स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता अयोध्या में 6 जनवरी 2026 से प्रस्तावित है। वहीं, 12 जनवरी 2026 से अयोध्या में होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय पुरुष एवं महिला सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। दोनों ही ट्रायल में जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य ने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे। चयनित खिलाड़ी ही आगे प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें