मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी। स्रोत खेल विभाग
अंबेडकरनगर। बैडमिंटन में जिले के 12 खिलाड़ियों ने मंडलीय ट्रायल में जगह बनाई है। जिला खेल कार्यालय में आयोजित जूनियर बालक-बालिका वर्ग के जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर आठ बालकों और चार बालिकाओं का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी 14 सितंबर को अयोध्या में होने वाले मंडलीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी की ओर से 12 सितंबर को जारी पत्र के अनुसार चयनित खिलाड़ियों की सूची क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या मंडल को भेज दी गई है। सभी खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि पर अयोध्या पहुंचकर मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं।
बालक वर्ग में राज पटेल, आयुष तिवारी, रौनक, प्रखर, गौरव, शौर्य यादव, अगम और नितीश मिश्रा का चयन हुआ है। वहीं, बालिका वर्ग में मुस्कान मौर्या, नेहा चौहान, कृतिका द्विवेदी और तेजस्विनी भट्ट ने मंडलीय ट्रायल के लिए जगह बनाई है।
जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए आगे की प्रतियोगिताओं में चयन का रास्ता खुलेगा। जिला खेल कार्यालय ने चयनित खिलाड़ियों को पूरी तैयारी के साथ अयोध्या पहुंचने के निर्देश दिए हैं।