फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हॉकी ट्रायल में 10 खिलाड़ियों का मंडलीय स्तर के लिए चयन

विज्ञापन
शहर के एकलव्य स्टेडियम में सोमवार को हुए जिला स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित ​खिलाड़ी। स्रोत : विभ
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए सोमवार को शहर के एकलव्य स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। मैदान पर खिलाड़ियों के खेल कौशल और प्रदर्शन को परखा गया। प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति ने 10 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने हॉकी के विभिन्न कौशल का प्रदर्शन किया। चयन समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को आधार बनाकर मंडलीय स्तर के लिए सूची तैयार की। चयनित खिलाड़ियों में अर्जुन, सौरभ, आजाद, अंकुर, शिवा, मोहम्मद जाहिद, अतुल, विनोद, हरिओम और अभिषेक शामिल हैं।
जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल 22 सितंबर को अयोध्या में होगा। मंडलीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर से तीन अक्तूबर तक वाराणसी में किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी अब मंडलीय ट्रायल की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें