फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डों में गंदगी मिलने पर जताई नराजगी

Thu, 23 Jul 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने विभिन्न वार्डों व जांच कक्षों का जायजा लिया और मरीजों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होने ने वार्डों में गंदगी मिलने पर नराजगी जताई। इसके साथ स्वास्थ्य कर्मियों को कार्य के दौरान तय ड्रेस पहनने की हिदायत दी।  उन्होंने टांडा व जलालपुर स्थित अस्पतालों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


मालूम हो कि बीते दिनों सपा प्रदेश कार्यालय पर एमएलसी एसआरएस यादव से जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों व कर्मचारियों की मनमानी की शिकायत की गई थी। श्री यादव ने इसकी जानकारी मुख्यमंत्री अखिलेेश यादव को दी थी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी व स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. विकास सेठी गुरुवार को 12  बजे जिला चिकित्सालय पहुंचे।

यहां उन्होंने सबसे पहले सीएमएस डॉ. आरके पटेल व चिकित्सकों के साथ बैठक की। सीएमएस से चिकित्सालय में मौजूद संसाधनों व मौजूदा हालात के बारे में पूछा। इसके बाद वार्डों का निरीक्षण किया। कई वार्डों में गंदगी पाए जाने पर फटकार लगाई। कार्य के दौरान स्टाफ नर्स व चिकित्सकों को निर्धारित ड्रेस पहनने की हिदायत दी।
विज्ञापन


श्री सेठी करीब दो घंटे तक चिकित्सालय का निरीक्षण  किया। आपरेशन कक्ष, एक्सरे रूम सहित पैथालॉजी का सघन जायजा लिया। वार्डों  में भर्ती मरीजों से वार्ता करने के साथ ही ओपीडी में मौजूद मरीजों व तीमारदारों से कई बिन्दुओं पर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। श्री शेट्टी से यहां कुछ लोगों ने मुलाकात कर कई चिकित्सकों की मनमानी के बारे में जानकारी दी और कहा कि उनके शोषण से मरीज परेशान हो रहे हैं।

सलाहकार ने व्यवस्थाओं में सुधार का भरोसा  दिलाया और सीएमएस को निर्देश दिया कि दवाओं का रखरखाव बेहतर ढंग से  सुनिश्चित किया जाए तथा साफ सफाई के समुचित प्रबंध हमेशा बने रहने चाहिए।  जिला चिकित्सालय के दौरे के बाद वे टांडा व जलालपुर गए और वहां भी चिकित्सालय का  जायजा लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें